सीएचसी निचलौल प्रकरण में डॉ. संदीप कुमार ने दी सफाई, बोले- मेरे नाम से लगाए गए आरोप निराधार

महराजगंज़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में तैनात लिपिक को लेकर प्रकाशित खबर के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। खबर में डॉ. संदीप कुमार और लिपिक के बीच विवाद का उल्लेख किए जाने पर डॉ. संदीप कुमार ने इसे सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है। डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि उनका लिपिक के साथ किसी प्रकार का विवाद या कहासुनी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिस घटना का जिक्र खबर में किया गया है, उस समय वह शनिवार की रात अस्पताल में मौजूद ही नहीं थे। ऐसे में उनके नाम से विवाद या अभद्र व्यवहार से संबंधित लगाए गए आरोप निराधार हैं।डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों के बीच कार्य संबंधी बातचीत सामान्य रूप से होती रहती है, लेकिन उनके और संबंधित लिपिक के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ।वहीं, नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ अन्य चिकित्सकों ने भी बताया कि डॉ. संदीप कुमार और लिपिक के बीच किसी विवाद की जानकारी उन्हें नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार, शनिवार की रात आवास पर सर्जन चिकित्सक और संबंधित लिपिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई थी, लेकिन उसमें डॉ. संदीप कुमार के शामिल होने की जानकारी नहीं है। डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले संबंधित व्यक्ति का पक्ष जानना आवश्यक है, ताकि तथ्यों की सही तस्वीर सामने आ सके। उन्होंने अपने नाम से लगाए गए आरोपों को स्पष्ट रूप से गलत बताया और कहा कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही सामने आनी चाहिए।

 

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

रक्तदान कार्यक्रम में 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

🔊 Listen to this महराजगंज़।नगर पंचायत निचलौल स्थित एक निजी मैरेज हाल में रविवार को …