जहरीले सांप के डसने से युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर के इलाज से बची जान

महराजगंज़।निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी राजेश पुत्र खुननी, उम्र करीब 35 वर्ष, बुधवार को अपने घर के पास गए थे। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. अमरनाथ जायसवाल ने गंभीर हालत को देखते हुए राजेश का तत्काल इलाज शुरू कराया। करीब एक घंटे तक चले उपचार के बाद राजेश को होश आया और उनकी हालत में सुधार होने लगा। राजेश के होश में आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने समय पर उपचार शुरू करने और राजेश की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चिकित्सक डॉ. अमरनाथ जायसवाल के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। बताया गया कि उपचार के बाद राजेश की हालत अब सामान्य है और वह स्वस्थ हैं।

जिला प्रभारी -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

अखंड श्रीहरि कीर्तन के साथ निकली भव्य रैली, भगवा ध्वज से सजा पूरा गांव

🔊 Listen to this महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमता में हर वर्ष …