गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी पत्नी शंभू ने 21 सितंबर 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 190/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही मुखबिर को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।इसी क्रम में 22 सितंबर को पुलिस टीम मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान संदीप तिवारी पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी, थाना सिंदुरिया, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 एम 5730 बरामद की।सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल नितेश प्रसाद शामिल रहे।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

जिगनहवा में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग

🔊 Listen to this महराजगंज । नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा में कराए जा रहे …