सोहगीबरवा में लगी ‘राहत चौपाल’, डीएम -एसपी ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

महराजगंज़।निचलौल तहसील क्षेत्र के गंडक नदी एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना सोहगीबरवा क्षेत्र के ग्राम सोहगीबरवा में आयोजित ‘राहत चौपाल’ में प्रतिभाग किया। राहत चौपाल के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंडक नदी तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की गई तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार अधिकारियों से राहत एवं बचाव व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली।इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी प्रशासन का सहयोग करने, सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।राहत चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूकता को NSS ने निकाली रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल-महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …