मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती रात अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब गौसदन परिसर में सोई इंद्रावती पत्नी रामभुआल की नींद खुली और उन्होंने परिसर से सोलर पैनल गायब देखा।सोलर पैनल चोरी होने की जानकारी मिलते ही इंद्रावती ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी को सूचना दी। सूचना पाकर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान निचलौल थाने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।गौसदन जैसे सार्वजनिक स्थल से सोलर पैनल चोरी होने की घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …