स्वर्गीय जामीन अली के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम देगी करीब 50 लाख की आर्थिक सहायता

महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल  क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी मदरसा अरबिया अहले सुन्नत के शिक्षक स्वर्गीय जामीन अली के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की ओर से करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंगलवार को टीम के जिला पदाधिकारियों ने स्वर्गीय जामीन अली के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय जामीन अली टीचर्स सेल्फ केयर टीम के नियमित सदस्य थे। टीम की व्यवस्था के तहत किसी सदस्य के निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में स्वर्गीय जामीन अली के परिवार को लगभग 50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम का उद्देश्य अपने सदस्यों और उनके परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि परिवार को दी जाने वाली सहायता टीम की इसी सहयोगात्मक भावना का हिस्सा है। इस दौरान जिला संयोजक सुनील प्रजापति, जिला प्रवक्ता आशुतोष सिंह, जिला सहसंयोजक दीपचंद पाल, सुनील गौतम, अनिल कुमार, अजय कुशवाहा, संजय गोयल, संदीप सिंह, जितेंद्र पटेल और अरविंद कुमार गौड़ मौजूद रहे।ब्लॉक टीम की ओर से ब्लॉक संरक्षक जाहिद अली अंसारी, ब्लॉक संयोजक राजेश कुमार, ब्लॉक सहसंयोजक धीरेन्द्र नाथ पाल, ब्लॉक प्रवक्ता कीर्तिमान पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार, शीतल कुमार मिश्रा, मोहम्मद ताहिर, सरोज गुप्ता, फखरुद्दीन और मौलाना आलमगीर सहित निचलौल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

गड्ढे में पलटा सब्जियों से लदा ई-रिक्शा, चालक व बच्चे बाल-बाल बचे

🔊 Listen to this मजराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को सब्जियां लेकर …