निचलौल(मजराजगंज)कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी संगीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों द्वारा मारपीट किए जाने के बावजूद पुलिस पर पीड़ित पक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उनके पति योगेंद्र गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता का कहना है कि घायल का इलाज जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा है। संगीता देवी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने के बजाय कोठीभार पुलिस ने विपक्षियों के प्रभाव में आकर घायल पक्ष पर ही बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समझौते के बाद भी विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से घायल का मेडिकल परीक्षण डॉक्टरी परीक्षण कराकर निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित पक्ष के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को जांच के आधार पर निरस्त करने की मांग की है।
जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News