ठूठीबारी थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच की मांग, प्रेस क्लब ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

निचलौल(महराजगंज़)जनलिस्ट्स प्रेस क्लब, महराजगंज ने ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के विरुद्ध लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपा है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ठूठीबारी संवाददाता एवं क्लब सदस्य दिनेश रौनियार ने थानाध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, निष्पक्ष न्याय से वंचित करने तथा पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन के अनुसार, कथित उत्पीड़न से पीड़ित की मानसिक स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित थानाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्व की तैनातियों में भी विवादों से जुड़ा रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है। प्रेस क्लब ने मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जांच पूरी होने तक थानाध्यक्ष को वर्तमान तैनाती से हटाया जाए तथा यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

बागापार में मिनी पावर हाउस की राह हुई आसान, विभाग ने शुरू की जमीन की तलाश

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)बागापार क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर …