निचलौल(महराजगंज़)सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक प्रिंस की मौत के मामले में नया मामला सामने आया है। मृतक की मां बहुला देवी, पत्नी सुरेंद्र चौहान, निवासी ग्राम बाजार उर्फ अहिरौली, थाना निचलौल ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद निचलौल थाने में उन्हें बुलाकर मामले को समझौते के जरिए निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।परिजनों के अनुसार, 12 जुलाई को शाम करीब 4 बजे प्रिंस सरसों का तेल पेरवाने के लिए डोमा काटी टोला जा रहा था। इसी दौरान पुल के पास ट्रैक्टर संख्या UP 56 N 9423 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की मां का आरोप है कि थाने में कुछ लोगों के माध्यम से 2.45 लाख रुपये लेकर समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि थाने में खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को बदलने की भी चर्चा चल रही है। पीड़ित सुबह से तीर हाथ में लिए थाने पर बैठा था कुछ बिचौलिए इन्हें बहला फुसला रहे है
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News