महराजगंज़ विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया गांव में वीबीजी रामजी के तहत चकबंद पर मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। जमीनी पड़ताल के दौरान मौके पर 100 से अधिक मजदूर कार्य करते हुए दिखाई दिए। गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्य चल रहा है और दोनों साइटों पर बड़ी संख्या में मजदूर मिट्टी कार्य में जुटे मिले। मौके पर पहुंचकर पड़ताल करने पर सामने आया कि चकबंद पर मिट्टी डालने और उसे दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलने से उनके लिए रोजी-रोटी का सहारा बना हुआ है। मजदूरों का कहना है कि गांव में ही काम मिलने से उन्हें रोजगार के लिए दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।ग्रामीणों के मुताबिक, वीबीजी रामजी के तहत चल रहे इस कार्य से एक ओर जहां चकबंद को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार का अवसर भी मिल रहा है। दोनों स्थानों पर मजदूरों की मौजूदगी इस बात की तस्दीक करती दिखी कि कार्य धरातल पर संचालित हो रहा है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News