संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस जांच शुरू

सिंदुरिया(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया में शनिवार सुबह एक युवक का फासी से लटकने की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार नीरज शर्मा 20 वर्ष पुत्र जयप्रकाश शर्मा शुक्रवार की रात को परिवार के साथ भोजन करने के बाद हमेशा की तरह घर की छत पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया था। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां शीला देवी उसे जगाने के लिए छत पर पहुँचीं। लेकिन कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई हलचल नहीं मिली, तो मां को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने खिड़की पर लगी प्लास्टिक की पन्नी को हटाकर अंदर झांका, तो अंदर का खौफनाक दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के भीतर नीरज का शव पंखे से बंधे चादर के फंदे से लटक रहा था।मां शीला देवी और बहन इंदु की चीख-पुकार मच गई। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से जरूरी फिंगरप्रिंट और अन्य विधिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।पिता पुणे और बड़ा भाई हैदराबाद में करते हैं।घर पर नीरज ही अपनी मां और बहन की देखभाल करता था। घटना के वक्त घर में सिर्फ नीरज, उसकी मां और बहन ही मौजूद थे। अचानक हुए इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में और क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के दो भाई व एक बहन है वह अपन भाई मे छोटा है।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने कि बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई जाएगी।

 

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

हनुमानजी की तरह दौड़कर हाजिरी लगाते हैं रोजगार सेवक? तीन ग्राम पंचायतों में उपस्थिति पर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)विकास खंड निचलौल में एक रोजगार सेवक की कार्यप्रणाली को लेकर …