सीएचसी से नवजात बच्ची गायब होने से हड़कंप, 20 हजार में बेचने की चर्चा 

निचलौल(महराजगंज़ जनपद के फरेंदा क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में एक नवजात बच्ची के लापता होने की घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मामले में अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं लेबर रूम प्रभारी एवं ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात बच्ची के गायब होने की सूचना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि नवजात को मृत बताकर अस्पताल से बाहर ले जाया गया और बाद में दूसरी महिला को बच्ची सौंपे जाने की बात सामने आई।पूछताछ के दौरान प्रसूता की मां ने कई अहम जानकारियां दीं। वहीं यह बात भी सामने आई कि परिजन स्वयं बच्ची को दूसरे व्यक्ति को देने की बात स्वीकार कर रहे हैं। मामले में 20 हजार रुपये में नवजात को बेचने की चर्चा भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी और पालन-पोषण में असमर्थता के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में नवजात की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …