गैर-जमानती वारंट में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

सिंदुरिया (महराजगंज)। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वारंटी कोमल पुत्र विश्वनाथ, निवासी पड़री उर्फ मीरगंज, उम्र लगभग 53 वर्ष, को 7 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल इन्द्रेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में युवतियों को शादी …