सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय में 156 दाखिल कर के दो ब्यक्ति के विरुद्ध विदेश भेजनें के नाम पर धोखाधड़ी व मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय ने सिंदुरिया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिस क्रम में सिंदुरिया पुलिस ने दो के विरुद्ध धोखाधड़ी, मारपीट व एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।दिनेश कन्नौजिया ने बताया कि मैं अपने लडके अमित कन्नौजिया को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था।इसकी जानकारी फिरोज अली पुत्र अहमद अली निवासी पचगावा टोला बढहरिया थाना पीपीगंज गोरखपुर को हुई वह अपने दामाद के साथ हमसे कहाँ कि वह एजेंट का काम करते है आपके लडके को विदेश भेजवा देगे ।फिरोज व कासीम अन्सारी के बातों पर विश्वास करके अपने बच्चों का अच्छी काम व अच्छा वेतन पाने के लिए बात किया तो फिरोज का दामाद काशिम अन्सारी ने कहा कि आप कम से कम 86हजार रूपये दे दिजिए हम लोग आपके लड़के को अच्छे वेतन पर विदेश भेज देगे।30 सितम्बर 2024 से लेकर आठ अक्टूबर 2024 तक को फोन पे व गूगूल पे के माध्यम से 66 हजार भेज दिया।कुछ दिन बाद फिरोज व काशिम हमारे घर आये और कहे कि बचा पैसा दे दीजिए। शेष पैसा भी दे दिये लेकिन बीजा व टिकट का इन्तजार करने लगा। काफी माह बीत जाने के बाद लोगों से सम्पर्क किया तो लोग हिल्ला हवाली करते हुए कहे कि 15मई को सिन्दुरिया बाजार में मुलाकात होगी वही सारी बातें होगी। उस दिन 12 बजे दिन में सिन्दुरिया बाजार आये तो मै कहाँ काफी माह व्यतीत हो गया आप लोग वीजा मंगवाकर अभी तक मेरे लड़के को विदेश नहीं भेज पाये अगर आप लोग मेरे लड़के को विदेश नहीं भेजवा पा रहे हैं तो मेरा पैसा और मेरे लड़के का पासपोर्ट वापस कर देवें तब फिरोज अली व काशिम अन्सारी भड़क गए और मां वहन की भद्दी-2 गाली गुप्ता देते हुए कहे की साले धोबीकट्ट की जाति माधड़चोद अब हम लोग तुम्हारे लड़के को न तो विदेश भेजेंगे और न ही पैसा पासपोर्ट वापस करेगें और ऐसा हम लोग बहुत सारे लोगों के साथ कर चुके है। जब विरोध किया तो दोनों लात मुक्का से मारने पिटने लगे और फिरोज ने कहा की कहीं शिकायत किये और पैसों आदि की मांग किये तो तुम्हें जान से मरवा दूंगा शोर गुल होने पर आस पास के लोग व राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गये और बीच बचाव किये ।इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News