निचलौल(महराजगंज)भेड़िहारी गांव निवासी रिंकी पत्नी विनोद की अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। समय रहते अस्पताल पहुंचने से उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। घटना के समय उनके पति विनोद रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए है परिजनों के अनुसार, महिला के परिवार में बड़ा बेटा शिवम और छोटी बेटी दर्पन हैं। फिलहाल अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है इलाज के बाद महिला का तबियत ठीक रहा। मर्जेंसी में बैठे डाक्टर अमरनाथ जायसवाल ने काफी मशक्कत से महिला की जान बचा ली महिला अब स्वस्थ अवस्था में भर्ती है।
जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News