जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो भाइयों में मारपीट; बड़ा भाई गंभीर घायल

निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विजय बहादुर गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि छोटे भाई, जो बीएसएफ में तैनात जवान बताया जा रहा है, ने विवाद के दौरान विजय बहादुर गुप्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित पक्ष का कहना है कि विजय बहादुर गुप्ता पिछले कई दिनों से जमीनी विवाद की शिकायत लेकर ठूठीबारी थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि पुलिस ने पहले ही मामले का समाधान कराया होता, तो यह घटना टाली जा सकती थी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद 112 पुलिस सहायता और एंबुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।घायल विजय बहादुर गुप्ता का इलाज कराया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

महराजगंज: कार और बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत

🔊 Listen to this   निचलौल(महराजगंज़) स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क …