ठूठीबारी में युवती को जहरीले सांप ने काटा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी क्षेत्र में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी क्षेत्र निवासी ज्योति (18 वर्ष), पुत्री मुन्ना, को जहरीले सांप ने काट लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में युवती का उपचार जारी है। परिजन उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बरसात के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या घरेलू उपायों में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराना चाहिए। समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

महराजगंज: कार और बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत

🔊 Listen to this   निचलौल(महराजगंज़) स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क …