निचलौल(महराजगंज़) स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।ग्रामीणों नें की दुर्घटना झुलनीपुर-चन्दगुलरभार मार्ग पर ग्राम सभा बढ़या के पास शाम करीब 7 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, कार (संख्या MH06CL6212) और बाइक (संख्या UP56AZ8418) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक हृदेश पुत्र जुगुल (19) वर्ष निवासी गिरहिया थाना निचलौल गंभीर रूप से घायल हो गया। दूरभाष से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज की मोर्चरी भेज दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा ईको कार चालक की तलाश की जा रही है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News