श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम

निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी कला है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन का आनंद ले सकता है। कार्यक्रम में मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, अर्चना पाठक, त्रिलोकी चौहान, राहुल शर्मा, मोहन प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौशाला में दो गायों की मौत एक जिंदगी और मौत से जूझ रही हड्डियों की ढेर मिलने पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)स्थनीय तहसील क्षेत्र के मदनपुरा गौशाला में शनिवार को उस समय …