मोहर्रम पर्व को लेकर निचलौल पुलिस व प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

निचलौल(महराजगंज)आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर को शांति सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से थाना निचलौल पुलिस द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के साथ मिश्रौलिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया। इस दौरान एसएसबी झुलनीपुर तथा स्थानीय थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौशाला में दो गायों की मौत एक जिंदगी और मौत से जूझ रही हड्डियों की ढेर मिलने पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)स्थनीय तहसील क्षेत्र के मदनपुरा गौशाला में शनिवार को उस समय …