निचलौल(महराजगंज़)आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बहुआर चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल ने संयुक्त रूप से की।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं तथा स्थानीय लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया। थानाध्यक्ष निचलौल ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News