Breaking News

ठूठीबारी में कथित कारखास मृत्युंजय तिवारी का नाम फिर चर्चा में

निचलौल (महराजगंज़)सीमावर्ती ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित अवैध कारोबार और संरक्षण तंत्र को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म होता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों और विभिन्न सूत्रों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि कुछ अवैध गतिविधियां कथित रूप से संरक्षण के साए में संचालित हो रही हैं। इन चर्चाओं के केंद्र में थाना से जुड़े बताए जा रहे कथित कारखास मृत्युंजय तिवारी का नाम एक बार फिर सामने आ रहा है। सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ  कारोबारियों से नियमित रूप से कथित तौर पर संपर्क बनाए रखा जाता है। आरोप है कि इसके एवज में कार्रवाई से बचाने का भरोसा दिया जाता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। बताया जाता है कि शाम होते ही कुछ चुनिंदा लोगों की बैठकों का दौर शुरू हो जाता है, जहां क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और कथित लेन-देन को लेकर रणनीति बनाई जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है तो यह कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्ष छवि पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।चर्चाओं के अनुसार कथित कारखास की भूमिका निभाने वाले मृत्युंजय तिवारी अवैध कारोबारियों और संबंधित तंत्र के बीच समन्वयक के रूप में काम करते हैं। आरोप यह भी हैं कि क्षेत्र में कौन सा कारोबार निर्बाध रूप से चलेगा और किस पर कार्रवाई होगी, इसे लेकर भी कथित रूप से प्रभाव डाला जाता है। सूत्रों ने बताया कि शाम होते ही काले कारोबारियों के साथ कारखास की शाम रंगा रंग होती है।

 

जिला पर प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

कथित कारखास के साए में फल-फूल रहा काले कारोबार का नेटवर्क! अवैध वसूली और संरक्षण के आरोपों से घिरा तंत्र

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)सीमावर्ती ठूठीबारी थाना क्षेत्र इन दिनों कथित अवैध कारोबार में लेकर …