निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर तस्करी की गतिविधियों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि दिन के उजाले में पगडंडी रास्तों का इस्तेमाल कर साइकिल और मोटरसाइकिल के माध्यम से सामान की आवाजाही की जा रही है।करीब एक मिनट के इस वीडियो में कुछ लोग साइकिलों पर सूती बोरों जैसे दिखने वाले पैकेट लादकर कतारबद्ध तरीके से जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि वीडियो कब और किस स्थान का है।स्थानीय सूत्रों ने, नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर, आरोप लगाया है कि क्षेत्र में तस्करी को संरक्षण मिल रहा है। कुछ लोगों ने पुलिस की कथित संलिप्तता के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन लगातार यह दावा करता रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी कड़ी है और किसी भी मार्ग से अवैध तस्करी नहीं होने दी जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बाद प्रशासनिक दावों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News