निचलौल थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

निचलौल(महराजगंज़)आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना निचलौल परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल ने की। बैठक में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग कर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से अपील की कि मोहर्रम पर्व को पारंपरिक श्रद्धा एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष निचलौल ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक का समापन आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …