Breaking News

हल्की बारिश में ही तालाब बनी ओडवलिया लिंक रोड, गोसदन जाने वाला एकमात्र मार्ग बदहाल; दुकानों में घुस रहा पानी,

निचलौल(महराजगंज़)स्थानीय तहसील क्षेत्र के ओडवलिया लिंक रोड से माधवलिया गोसदन सहित कई गांवों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव इस कदर हो जाता है कि पूरी सड़क किसी तालाब का रूप ले लेती है। राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई फीट तक पानी जमा है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि माधवलिया गोसदन तक पहुंचने का यह एकमात्र प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन ब्लॉक स्तर से नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगती है तथा उच्चाधिकारियों का भी नियमित आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने लगा है, जिससे व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। व्यापारियों को मजबूरन दुकानें बंद कर घर बैठना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक सड़क निर्माण अथवा जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क का पुनर्निर्माण कराने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

कथित कारखास के साए में फल-फूल रहा काले कारोबार का नेटवर्क! अवैध वसूली और संरक्षण के आरोपों से घिरा तंत्र

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)सीमावर्ती ठूठीबारी थाना क्षेत्र इन दिनों कथित अवैध कारोबार में लेकर …