Breaking News

निचलौल सब्जी मंडी गेट पर हेलमेट चेकिंग को लेकर विवाद, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

निचलौल(महराजगंज़)निचलौल सब्जी मंडी गेट के सामने वाहन और हेलमेट चेकिंग के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में युवक चेकिंग अभियान के स्थान और समय को लेकर आपत्ति जताते हुए दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक सब्जी मंडी से खरीदारी कर बाहर निकल रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उसके वाहन की जांच की और कथित तौर पर चालान की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान युवक ने वीडियो बनाते हुए कहा कि सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर चेकिंग होने से दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुछ स्थानीय व्यापारियों ने भी आरोप लगाया कि मंडी और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगातार हो रही वाहन चेकिंग का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि शाम के समय विभिन्न चौराहों और बाजारों में चेकिंग अभियान के कारण ग्राहक बाजार आने से हिचकिचा रहे हैं, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है।व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों का पालन कराना जरूरी है, लेकिन चेकिंग की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे आम नागरिकों और बाजार की गतिविधियों पर अनावश्यक असर न पड़े।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना …