चकरोड विवाद में दो पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शितलापुर में सार्वजनिक चकरोड को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
उर्मिला पत्नी निवासी पतरेंगवा टोला शितलापुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के बगल से सरकारी चकरोड गुजरता है। आरोप है कि गांव के ही गोविंद, प्रियंका, नाथू व रूना भोर करीब चार बजे कुदाल से चकरोड काट रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।वहीं दूसरे पक्ष की प्रियंका देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 मई की सुबह करीब छह बजे वह अपने खेत की आराजी संख्या 744 में चकरोड भरने के लिए मिट्टी गिरवा रही थीं। इसी दौरान गब्बर, पप्पू, उर्मिला व संदीप ने विरोध करते हुए प्रियंका देवी, खुशी, अमित व गोविंद को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट में प्रियंका देवी के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परेशान लोगों ने मिठौरा एचपी पेट्रोल पंप पर किया चक्का जाम

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल …