सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत स्थानीय मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सिंदुरिया व शिकारपुर मार्ग पर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न अपराधों, साइबर अपराध तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।टीम ने महिलाओं को प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 102, 108, 1930 एवं 1098 के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह एवं महिला समृद्धि योजना जैसी महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान महिलाओं से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News