सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्रके ग्राम सभा मोहनापुर टोला मंठहिया टोला में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक अमन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और परिजनों व ग्रामीणों ने शव को गांव के ही शारदा गुप्ता के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया तथा सड़क जाम कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन, जो कि श्रीनिवास उर्फ सुभाष का पुत्र था, गांव में ही शारदा गुप्ता के टेंट हाउस पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे वह सट्टा से आए सामान को अपने मालिक के दरवाजे पर उतार रहा था। इसी दौरान पास में लगे ट्रांसफार्मर से एक लोहे का पाइप सट गया, जिससे करंट फैल गया और अमन उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिंदुरिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। और आरोप लगाते हुए ग शारदा गुप्ता के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। परिजनों का आरोप था कि सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। तत्काल एडिशनल एसपी सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम सहित निचलौल, घुघली और भिटौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। काफी मान-मनौवल के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में गांव के ही पोखरे पर अमन का अंतिम संस्कार किया गया।अमन के परिवार पर यह दूसरा बड़ा
आघात है। उसके पिता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके बड़े बेटे की मुंबई में एक ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे के चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मां पुनीता बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं, वहीं छोटा भाई बबलू रो-रो कर बुरा हाल है। अब परिवार की जिम्मेदारी कौन उठाएगा।बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण अमन ने पढ़ाई छोड़कर मजदूरी शुरू कर दी थी और परिवार का सहारा बना हुआ था। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के चलते पांच महीने पहले ही उसका तलाक हो गया था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News