चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवा कला निवासी संतोष शर्मा की दुकान महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज के नाम से बलुअही धूस में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं।25 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे दो युवकों ने बिजली का सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना की जानकारी होने पर संतोष शर्मा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने करमही के पास एसएस इंटर कॉलेज के समीप से दो आरोपियों—रवि पाठक पुत्र हरिशंकर पाठक और आदित्य यादव पुत्र संतराज यादव, निवासी लोहेपार थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग का बफर और एक सफेद रंग का डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास) बरामद किया, जिसे वे बेचने ले जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, रवि पाठक के खिलाफ पहले से चार और आदित्य यादव के खिलाफ दो मुकदमे कोठीभार थाने में दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, कांस्टेबल सत्यप्रकाश, इन्द्रेश यादव और धर्मवीर सिंह शामिल रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मिठौरा में दवाओं की छ:माह से भारी कमी 

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मिठौरा इन दिनों दवाओं की भारी कमी से …