लकड़ी विवाद में मारपीट, युवक का सिर फटा—दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिउटहा निवासी इश्तयाक ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्यवाही के लिए मांग किया। प्राप्त समाचार के अनुसार इश्तयाक ने बताया कि उसके भाई मनौवर ने कुछ समय पहले बरवा कला निवासी अब्दुल रज्जाक और बलवंत से लकड़ी खरीदी थी। लकड़ी का भुगतान इश्तयाक के मोबाइल से किया गया था। आरोप है कि जब लकड़ी की मांग की गई तो अब्दुल रज्जाक पैसे मिलने से इनकार करने लगा और लकड़ी देने से मना कर दिया।पीड़ित के मुताबिक, 30 अप्रैल को अब्दुल रज्जाक ने फोन कर बलुअई धूस स्थित बैंक के पास बुलाया और पैसे वापस करने की बात कही। वहां पहुंचने पर अब्दुल रज्जाक और बलवंत ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे इश्तयाक का सिर फट गया और दाहिने पैर में भी चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …