निचलौल के रितेश चौधरी ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी रितेश चौधरी ने नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मथुरा में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे माहौल में रितेश चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर शानदार खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।रितेश की इस सफलता से नगर पंचायत निचलौल सहित पूरे जनपद महराजगंज का मान बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। लोगों का कहना है कि रितेश जैसे खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं और उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।रितेश चौधरी की जीत पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। राहुल मोदनवाल, दीपांकर कुमार, विशाल कुमार, अशोक कुमार, रामसागर मिश्रा, हृदेश मोहन श्रीवास्तव, राधा कृष्ण जायसवाल सहित अनेक लोगों ने रितेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि रितेश आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निचलौल और महराजगंज का नाम रोशन करेंगे।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

विदेश भेजने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, एक नामजद सहित एक पर केस दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर निवासी गैरुन निशा ने …