प्रेमिका की शादी तय होने से युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान

सिंदुरिया (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा खास में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस टीम भी तुरंत पहुंच गई।जानकारी के अनुसार कटहरा खास निवासी इंसाद पुत्र सेराजुद्दीन का एक युवती से संपर्क था। युवती की शादी कहीं और तय होने की सूचना मिलते ही युवक मानसिक रूप से आहत हो गया। इसके बाद उसने शादी की जिद पकड़ ली और मोबाइल टावर पर चढ़ गया।सूचना पर पहुंची बागापार चौकी पुलिस ने चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि के नेतृत्व में युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित उतारकर कोतवाली लाया गया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

खेत की पैमाइश के दौरान विवाद, महिला ने लेखपाल के सामने मारपीट का लगाया आरोप

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार के ग्राम विशुनपुरा में खेत …