ताइक्वांडो डेमो देख मंत्रमुग्ध हुए कालेज के छात्र छात्राएं 

निचलौल(महराजगंज)स्थानीय नगर पंचायत निचलौल मे स्थित हेरा पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज निचलौल के प्रांगण में ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर निचलौल के खिलाड़ियों द्वारा ताइक्वाडो डेमो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ताइक्वांडो प्रशिक्षक चंचल सोनी व उनकी टीम के खिलाड़ी क्रमशः खुशबू जायसवाल मोनिका यादव अंकुर यादव अंश विश्वकर्मा नैतिक यादव शुभम् यादव प्रांजल यादव समर प्रताप गुप्ता अंकित कन्नौजिया द्वारा किया गया। ताइक्वाडो प्रशिक्षक ने कालेज के अध्ययनरत छात्र छात्रोंओ को आत्म‌सुरक्षा के गुण को बारिकियों से जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें बताया गया। विद्यालय के सभी छात्र छात्रों ने ताइक्वाडो खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए उत्साहवर्धन किया खिलाड़ियों दारा मार्शल आर्ट युद्ध कला इत्यादि विद्याओ का जानकारी दिया गया।इस अवसर पर विद‌यालय के संचालक डा अहमद अजीज व प्रधानाचार्य अबुल कासिम ने छात्र छात्रोंओ को बताया कि ताडंक्वाडो खेल के साथ आत्म सुरक्षा को दर्शाता है। अबुल कासिम नदवी, फखरेआलम खान,शशिकला श्रीवास्तव,अर्चना तिवारी, पुष्पलता प्रियंका,सुनील साहनी,राजकुमार यादव,पंकज मद्देशिया,चन्दन पांडेय,आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

स्वच्छता के नाम पर खेल: सोहगीबरवा ग्राम पंचायत में कागजों पर खर्च हुए लाखों रुपये

🔊 Listen to this निचलौल (महराजगंज)ग्राम पंचायत सोहगीबरवा में स्वच्छता अभियान के नाम पर बड़े …