अंध्या देवी मंदिर परिसर में ग्रेनाइट पत्थर लगवाकर मंदिर की सुंदरता को बढ़ाया।

महराजगंज।परतावल विकास खंड के अंध्या धाम में स्थित आदि शक्ति मां अंध्या देवी मंदिर में लाखों का पत्थर लगवा कर पुण्य का काम किया है।क्षेत्र के हरपुर तिवारी निवासी डॉ कमलेश कुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य,वाराणसी) ने अपने माता- पिता स्व० शीला देवी एवं स्व० राम संभाषण त्रिपाठी के पुण्य स्मृति में आदि शक्ति माँ अंध्या देवी के संपूर्ण मंदिर प्रांगण में ग्रेनाइट पत्थर लगवाकर मंदिर की सुंदरता को भव्य रूप दिया है।जिसका लोकार्पण लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी दौहित्र अद्विक शुक्ल पुत्र शुभम शुक्ल एवं शालिनी त्रिपाठी द्वारा किया गया।डॉ कमलेश त्रिपाठी के पुत्र रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस क्षेत्र में एक यही प्राचीन मंदिर है जिसका जीर्णोद्धार मंदिर समिति द्वारा कराया जा रहा था मै उसी समय दर्शन के लिए आया था तब मेरे मन में आस्था जगी कि क्यों ना मंदिर प्रांगण में ग्रेनाइट लगवाकर सुंदरता को बढ़वाया जाए।जिस पर पिता जी के द्वारा इस कार्य को सहर्ष पूर्ण करवाया गया।इस अवसर पर उनके छोटे पुत्र सौरभ त्रिपाठी,प्रमुख सहयोगी तथा वरिष्ठ वाहन बीमा सलाहकार पंकज त्रिपाठी 9838833442,रामचरण यादव,सतेंद्र सिंह,राजेश गौड़,पत्रकार प्रदीप चौधरी,मनोज साहनी,अंध्या जन सेवा के अध्यक्ष अश्वनी मल्ल,प्रबंधक गुड्डू यादव,उप प्रबंधक संजय कन्नौजिया,विजय साहनी,राजदेव जायसवाल,कमलेश चौधरी,रामनाथ साहनी,सोनू विश्वकर्मा,श्याम पाण्डेय,ईश्वर यादव,छोटेलाल जायसवाल,अरविंद श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …