संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, नहर किनारे मिला शव

सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी बनारसी गौड़ (उम्र लगभग 70 वर्ष) का शव गुरुवार को मोतीपुर–कंचनपुर के बीच नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, बनारसी गौड़ पांच दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ रामपुरमीर निवासी बलराम गौड़ के यहां अपनी नातिन की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने आए थे। वहां से बुधवार को वह परसामीर निवासी अपने दामाद बरसाती के घर चले गए। गुरुवार को वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे मोतीपुर–कंचनपुर कुइया के बीच रास्ते में वह साइकिल से गिरकर पड़े मिले।राहगीरों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दामाद बरसाती के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

सोनरा में अन्नपूर्णा भवन का स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण …