मोटरसाइकिल की टक्कर से देवर-भाभी घायल

महराजगंज़। पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया दर्शन के लिए आए देवर-भाभी मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए। हादसा बैठवलिया पुल के पास हुआ। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला दूसरा मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी राकेश (32) पुत्र बाबूलाल अपनी भाभी गीता देवी (45) पत्नी सुरेंद्र गौड़ के साथ मोटरसाइकिल से पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया आए थे। बताया जा रहा है कि बैठवलिया पुल के पास दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर होने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद डायल 108 एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी समय तक इंतजार करना पड़ा, इस दौरान घायल गीता देवी की हालत बिगड़ती गई। घटना को लेकर परिजनों में नाराजगी है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

मिठौरा ब्लाक में पत्रकारों की अहम बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प

सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा ब्लॉक परिसर में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक …