नारायणी नदी के टेल फॉल का जिला डीएम -एसपी ने किया निरीक्षण, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

महराजगंब्ज।निचलौल तहसील क्षेत्र में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने नारायणी नदी के टेल फॉल का निरीक्षण कर नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से नदी के जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव तैयारियों का भी जायजा लिया गया।और अधिकारीयों ने भेड़िहारी और गेडहवा गांव के ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें नदी के जलस्तर पर नजर रखने तथा संभावित बाढ़ को देखते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की। ग्रामीणों से कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे। नारायणी नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने और नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए निगरानी लगातार जारी है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …