निचलौल कटरा चौराहे पर भीषण जाम, कड़ी धूप में राहगीर और बाइक सवार बेहाल

महराजगंज़।निचलौल नगर के कटरा चौराहे पर भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतार लग गई। कड़कती धूप में बाइक सवारों को जाम से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्कूल बसों के साथ-साथ बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी होती चली गई और आवागमन प्रभावित हो गया। छोटे वाहन चालक भी जाम में फंस गए।जाम के दौरान कड़ी धूप में बाइक सवारों और राहगीरों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालक किसी तरह रास्ता बनाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं, बड़े वाहनों और स्कूल बसों के एक साथ गुजरने से स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटरा चौराहे पर अक्सर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …