महराजगंज़।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ठूठीबारी स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) परिसर में भावुक और खुशनुमा माहौल देखने को मिला। रामनरेश दुबे शिक्षक सेवा संस्थान हाईस्कूल बन्नी की छात्राओं ने SSB जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने भी छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राखी बांधते समय छात्राओं और जवानों के बीच आत्मीयता का माहौल रहा। जवानों ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात होने के दौरान ऐसे पर्व उन्हें परिवार से जुड़ाव का एहसास कराते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात एस एस बी जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन का यह आयोजन भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ जवानों और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीय संबंध का संदेश भी दे गया।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News