शराब पिलाकर कराई गई जमीन की रजिस्ट्री, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम शितलपुर निवासी विशाल यादव पुत्र विजयमल यादव ने उपजिलाधिकारी निचलौल को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पिता विजयमल यादव से शराब पिलाकर तथा उनके बच्चे को फुसलाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने पुत्रवधू के नाम से जमीन का बैनामा करा लिया।पीड़ित ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने न केवल धोखाधड़ी से यह बैनामा कराया, बल्कि उसमें स्वयं को गवाह भी बना लिया। विशाल यादव का कहना है कि इससे पहले भी वर्ष 2022 में इसी प्रकार का एक फर्जी बैनामा कराया जा चुका है ,परिजनों द्वारा कई बार आपसी समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पीड़ित पक्ष ने अब नामांतरण आदेश पर रोक लगाने के लिए आपत्ति दाखिल की है। विशाल यादव ने आरोप लगाया कि जालसाजी कर बैनामा कराने के बाद अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से नामांतरण प्रक्रिया तत्काल रोकने और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

डीजल संकट से किसान परेशान, धान की नर्सरी सूखने की कगार पर

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र में डीजल की किल्लत से किसानों की …