महराजगंज में नहीं हुई नहर की सफाई: किसान चिंतित, जेई ने दिए आश्वासन

सिंदुरिया (महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के पिपरा कल्याण, सिंदुरियां, पतरेंगवां, लेदवां, सोनवल और परसामीर सहित कई गांवों के किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इन गांवों से होकर गुजरने वाला लगभग 5 किलोमीटर लंबा बलिया नाला वर्षों से सिल्ट सफाई के अभाव में पूरी तरह जाम हो चुका है। नाले के किनारों पर बने टूटे बांध स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं, जिससे बरसात के मौसम में खेतों का पानी बाहर न निकलकर खेतों में ही भर जाता है और धान, गेहूं व अन्य फसलें जलभराव की भेंट चढ़ जाती हैं।किसानों का कहना है कि नाले की समय पर सफाई न होने के कारण हर साल हजारों एकड़ फसलों को भारी नुकसान होता है। पिपरा कल्याण निवासी मनोेज कुमार ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जेसीबी मशीन से तुरंत सिल्ट सफाई और टूटे बांधों के मरम्मत कार्य की मांग की थी।ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग के जेई फरहान ने मौके का निरीक्षण किया और किसानों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि किसानों को आगामी बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार, सुनील यादव, शांतेश्वर पटेल, मोहन पटेल, श्रीराम, रामचन्द्र, मोहन यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

सिंदूरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

छह लोगों के विरुद्ध मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल …