सड़क हादसा:अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो गिरे, एक गंभीर

 

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर हरिहरपुर तीन पुलिवा के पास शनिवार को रात लगभग आठ बजे मोटरसाइकिलअनियंत्रित हो कर गिर गए। जिससे से दो घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी अरविंद पुत्र अशोक उम्र लगभग 30वर्ष व सुमित लगभग 25 वर्ष सिंदुरिया से बाजार करके अपने घर पिपरा बाजार वापस जा रहे थे कि हरिहरपुर तीन पुलिवा के पहुंचे ही थे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई गिर गये।और दोनों घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सिंदुरिया एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।जिसमें अरविंद की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

सिंदुरिया सवाददात-रिंकू गुप्ता की रिर्पोट

Check Also

पंचायत सहायक की शिकायत के बाद प्रधान की दबंगई, कॉल रिकॉर्डिंग से बढ़ा विवाद

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र ग्राम पंचायत बन्नी विशुनपुरा में भुगतान …