हिन्दू नव वर्ष एवम नवरात्रि के अवसर पर निकाली गई प्रभातफेरी।

हरपुर तिवारी(महराजगंज)नगर पंचायत परतावल में आज दिन बुधवार को हिंदू नव वर्ष एवम चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के भावी भाजपा प्रत्याशी काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में जन समूह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।भाजपा नेता काशीनाथ सिंह के आह्वान पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रभातफेरी की अगुवाई की।भारत माता की जय,जय श्री राम,गौ माता की जय की जयकारों से पूरा नगर पंचायत गूंज उठा।युवाओं ने हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह,मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता,अनिल यादव, अंगद गुप्ता, राजन वर्मा,ओसियर यादव,दिलीप चौधरी,सोहन चौधरी,रामसेवक ,राजकुमार चौधरी, संदीप रंजन, गोलू उर्फ अंग्रेज तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरपुर तिवारी सवांददाता- प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट

Check Also

स्वच्छता के नाम पर खेल: सोहगीबरवा ग्राम पंचायत में कागजों पर खर्च हुए लाखों रुपये

🔊 Listen to this निचलौल (महराजगंज)ग्राम पंचायत सोहगीबरवा में स्वच्छता अभियान के नाम पर बड़े …