कांग्रेस पूर्व इटावा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल

इटावा(ब्यूरो) जनपद की राजनीति में आज बड़ा धमाका हुआ और बजूद बचाने में लगी कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। पिछले लगभग 25 वर्षो से कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरा बने और जनपद में हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने और सभी छोटे बड़े चुनावों की जानकारी रखने के साथ किसान, मजदूर, पीड़ित, की हर संभव मदद करने वाले जनपद कांग्रेस में सचिव, महासचिव, मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष पद पर रह चुके है उन्होंने बताया कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव के समक्ष सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इस अवसर पर प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि उदय भान सिंह यादव अनुभवी नेता के साथ अच्छे जानकार है इनका पार्टी में पूरा सम्मान रहेगा। उन्होंने उदय भान सिंह से आज ही पार्टी के कार्य में सक्रिय होने का भी आवाहन किया। सपा में शामिल होने के बाद उदय भान सिंह यादव ने कहा की सपा की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए 2022 में सपा अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।उदयभान सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता राजेश यादव ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ओर जिला सचिव योगेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

जिला प्रभारी इटावा-विवेक कुमार की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …