Breaking News

बसपा प्रत्याशी ईशु चौरसिया ने फरेंदा विधानसभा किया दौरा

बृजमनगंज(महराजगंज)भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुई ई. ईशु चौरसिया को बसपा प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र में प्रथम आगमन पर गुरुवार को क्षेत्र में जगह जगह कार्यकर्तओं ने स्वागत किया।ईशु चौरसिया का बृजमनगंज में प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ई. ईशु चौरसिया ने कहा कि कई वर्षो से भाजपा मे रहने के बाद भी उन्हें टिकट न दे कर भाजपा ने एक नेता नही व्यवसायी को टिकट दिया। तथा भाजपा में पिछड़े वर्गों के लिए कोई सम्मान नही है। ईशु ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व जन हिताये व सर्वजन सुखाय का नारा दिया तथा बसपा ने सभी वर्गों का सम्मान किया। नारी सुरक्षा व पिछड़ो के सम्मान के लिए चुनाव लड़ रही हूं। जिसमे फरेंदा विधानसभा की जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। बसपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास हुआ। जनता ने आशीर्वाद दिया तो शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का कार्य करूंगी।

ब्लॉक प्रभारी बृजमनगंज -अनिल पासवान की रिपोर्ट

Check Also

महाभियान 2025 में महराजगंज को प्रदेश में प्रथम स्थान, जिलाधिकारी सम्मानित

🔊 Listen to this महराजगंज। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सहकारिता विभाग के …