Breaking News

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार

एस पी न्यूज़ सवांददाता,तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनका स्टाफ और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। आर्मी ने इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की है।स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बताया कि अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। बचाए गए लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं और उन्हें वेलिंगटन छावनी ले जाया गया है। वहीं उनका इलाज किया जा रहा है।हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। वहीं घटना स्थल से 4 शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। 7 लोग जख्मी हुए हैं।घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता जताई है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की सुरक्षा की उम्मीद है। शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र क्र, एल/नाइक विवेक कुमार, एल/नाइक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।

Check Also

निचलौल में अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 700 लीटर डीजल बरामद

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)अवैध डीजल भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान …