Breaking News

भारत नेपाल बार्डर से सभी पाबन्दियाँ हटी अब बेधड़क जा सकेंगे नेपाल

ठूठीबारी(महराजगंज)ब्यापारियों खुशी में फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां।पिछले साल 22 मार्च से नेपाल सरकार ने कोरोना का हवाला देकर आम लोगों के लिए आवागमन बन्द कर दिया था।भारत- नेपाल मैत्री संघ ने इस सन्दर्भ मे विदेश मन्त्रालय को पत्र लिखा था।शनिवार को भारत सरकार से आदेश मिलने के बाद एस एस बी ने रोक हटा लिया।अब आम लोग अपने गाड़ियों से नेपाल जा सकते है।विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को नेपाल नें अपना बार्डर खोल दिया था लेकिन एस एस बी को आदेश नहीं मिलने से भारतीय सीमा बन्द था।बार्डर खुलते ही ब्यापारियों ने और आम लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी जताई।

ठूठीबारी सवांददाता महेश- रौनियार की रिपोर्ट

Check Also

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से झुलसी

महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत …