
बस्ती। जिले में हाईवे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं। हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से झारखंड जा रहा था। हादसा नगर इलाके के गोटवा के पास हुआ। गुरुवार की सबेरे लखनऊ की तरफ से आ रही कार पुरैना चौराहे के पास कंटेनर में पीछे से घुस गई। कार में सवार 7 लोगों में से पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, जबकि गम्भीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज जारी है। कार में सवार एक बच्ची एकदम सुरक्षित है। घायल ड्राइवर की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। कार कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार में घुसी। पांचों मृतकों के शव कार में बुरी तरह से फंस गये थे, जिसे गैस कटर से काटकर निकाला गया है। मौके पुलिस मौजूद है। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर स्थित पुरैना चौराहे की घटना है।
बस्ती संवाददाता
दुर्गेश श्रीवास्तव
Check Also
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से झुलसी
महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत …
Star Public News Online Latest News