*सिंदुरिया पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास*


सिंदुरिया (महराजगंज) सिंदुरिया थाने की पुलिस ने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखते हुए शनिवार को शाम 6:00 बजे सिंदुरिया चौराहे पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। वहीँ सिंदुरिया थाना प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने असामाजिक तत्वों को पुलिस की उपस्थिति का अहसास कराते हुए लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिंदुरिया थाने के एस आई ओमप्रकाश गुप्ता, मिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य,चिउटहा पुलिस चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह और सिंदुरिया थाने की समस्त पुलिस उपस्थित रही।

ब्लॉक प्राभरी मिठौरा- रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी व एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

🔊 Listen to this महराजगंज़।आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस पूरी …